27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPPEB के ग्रूप 2 के सब ग्रुप 4 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MPPEB ने ग्रुप 2, सब ग्रुप-4 डेटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक संपरीक्षक, कनिष्ठ सहायक और अन्य पदों की भर्ती के लिये होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Jan 2021, 6:07 PM IST

news

MPPEB के ग्रूप 2 के सब ग्रुप 4 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

भोपाल/ मध्य प्रदेश प्रोफेशनल इग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 2, सब ग्रुप-4 डेटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक संपरीक्षक, कनिष्ठ सहायक और अन्य पदों की भर्ती के लिये होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। परीक्षा के लिये आवेदन करने वाले उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट- peb.mp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- अब से सरकारी ज़मीन पर नहीं कर सकेगा कोई अतिक्रमण, सरकार ने गठित किया नया विभाग


मॉक टेस्ट के साथ साथ कुछ खास दिशा निर्देश भी जारी

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित मॉक टेस्ट भी जारी किया गया है। इस मॉक टेस्ट की मदद से आवेदकों को परीक्षा पत्र का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी और साथ ही उसके जरिए ये दिशा निर्देश दिया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वे परीक्षा का पैटर्न और सवालों का प्रारूप जानने के लिए मॉक टेस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, एमपीपीईबी ने आवेदकों के लिये एडमिट कार्ड जारी करने के साथ साथ कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं। आइये जानें...।

पढ़ें ये खास खबर- नकली नोट छापने वाले 4 गिरफ्तार, इस शातिराना ढंग से चला देते थे, 2 लाख और खास छपाई मशीन जब्त

-परीक्षा केन्द्र में एडमिट कार्ड के अलावा पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन, हैंड सेनेटाइजर, पारदर्शी पानी की बोतल, अटेंडेंस शीट पर लगाने के लिए एक्स्ट्रा फोटो परीक्षार्थी को लाना होगा।

-परीक्षा केन्द्र में कैंडीडेट्स को एक-दूसरे से कम से कम 6 फीट की दूरी पर बैठाया जाएगा।

-कोविड-19 के दिशा निर्देशों को परीक्षा केन्द्र में पूरी तरह पालन करना होगा।

-परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के दौरान एडमिट कार्ड पर स्वघोषणा और शरीर का तापमान की जांच होगी और परीक्षा केंद्र पर मौजूद प्राधिकारियों द्वारा प्रवेश पत्र पर बार कोड स्कैन करने के बाद आपको लैब में घुसने की इजाजत होगी।

-निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम के बाद आने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

-मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश मिल सकेगा।

-टेस्ट एडमिट कार्ड के दूसरे भाग में सेल्फ अटेस्टेड फोटो लगाना आवश्यक होगा।

-बायोमेट्रिक पद्धति के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिल सकेगा।

-परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी द्वारा हासिल किया गया स्कोर कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

-परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल, सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

-परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों की ओर से दिये जाने वाले दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन होगा।

-रफ कार्य के लिए उम्मीदवार द्वारा उपयोग के लिए प्रत्येक उम्मीदवार के डेस्क पर पांच A-4 आकार की कॉपी/शीट रखी जाएगी।

-परीक्षार्थी को अगर रफ़ काम के लिये अगर एक्स्ट्रा शीट की जरूरत होगी, तो उसे मांगने पर उपलब्ध कराई जाएगी।