
बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के शिवनारायण चुनाव जीत गए।
राजनीतिक रूप से अहम माने जाने वाले मध्यप्रदेश का उमरिया जिले में 2 विधान सभा सीट आती हैं। इनमें एक मानपुर और दूसरी बांधवगढ़ विधान सभा सीट शामिल है। बांधवगढ़ विधान सभा सीट शहडोल लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। आपको बता दें कि ये दोनों ही सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट हैं। दोनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा है। उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया। यहां से शिवनारायण ज्ञान सिंह (लल्लू भैया) चुनाव जीत गए।) शिवनारायण ने कांग्रेस की सावित्री सिंह धुर्वे को 23 हजार 711 वोटों से हरा दिया। शिवनारायण को 89954 वोट मिले, जबकि सावित्री को 66243 वोट मिले। तीसरे नंबर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बाला सिंह टेकाम रहे, उन्हें 16940 वोट मिले। 17 नवंबर को बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 78.2 फीसदी मतदान हुआ।
कितने वोटर
2018 के विधानसभा चुनाव में बांधवगढ़ सीट पर कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया था। बीजेपी के शिवनारायण सिंह को 59,158 वोट मिले तो, कांग्रेस के ध्यान सिंह के खाते में 55,255 वोट आए। निर्दलीय प्रत्याशी सातीलाल बेगा को 18,663 वोट मिले थे। वहीं गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 9,854 वोट अपने नाम किए थे। उस समय बांधवगढ़ सीट पर कुल 2,01,326 वोटर्स थे, जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,04,305 थी तो, महिला वोटर्स की संख्या 97,014 थी। इनमें से कुल 1,56,333 वोटर्स ने ही मतदान किया था।
राजनीतिक इतिहास
बांधवगढ़ विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो, इस सीट पर भी बीजेपी का कब्जा रहा है। 2018 के चुनाव में बीजेपी के पास यह सीट थी। जबकि इससे पहले 1990 के चुनाव में तब से लेकर अगले 4 चुनाव तक यह सीट कांग्रेस के कब्जे में रही।
Updated on:
04 Dec 2023 12:58 pm
Published on:
06 Nov 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
