2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Umaria Accident दंपत्ति ने दम तोड़ा, 8 साल का बेटा भी गंभीर, 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी तेज रफ़्तार कार

Umaria Accident

less than 1 minute read
Google source verification
um.png

Umaria Accident एमपी के उमरिया में सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत हो गई। उनका एक बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। देर रात यह दुखद घटना पाली थाना अंतर्गत जोहिला पुल पर घटी जहां जबलपुर से शहडोल जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस ने बताया कि तेज रफ़्तार कार एकाएक बेकाबू हो गई और पुल से 50 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार कार्तिकेय अग्रवाल और उनकी पत्नी तृप्ति अग्रवाल के साथ बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद पाली एवं नौरोजाबाद थाना पुलिस मौके पर पंहुची और कार सवार घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु किया गया।

अंधेरे और यहां हो रही तेज बारिश होने की वजह से पुलिस को बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ा- आधी रात के अंधेरे और यहां हो रही तेज बारिश होने की वजह से पुलिस को बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार कार्तिकेय अग्रवाल और पत्नी तृप्ति अग्रवाल एवं बेटे को बाहर निकाला गया।

मोबाइल शॉप चलाने वाले कार्तिकेय अग्रवाल शहडोल के जैन मंदिर के पास रहते थे- पति पत्नी को एम्बुलेंस से उमरिया जिला अस्पताल और गंभीर घायल बेटे को शहडोल मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया। उमरिया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पति पत्नि ने दम तोड़ दिया। इधर शहडोल मेडिकल कॉलेज मे भर्ती बेटे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मोबाइल शॉप चलाने वाले कार्तिकेय अग्रवाल शहडोल के जैन मंदिर के पास रहते थे।