द काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआइसीएसई) बोर्ड ने 10वीं (आइसीएससी) के परीक्षा परिणामों की तिथि घोषित कर दी है। यह परिणाम छह मई को शाम तीन बजे काउंसिल के पोर्टल पर ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। यही नहीं, अपनी यूनिक आइडी को एक नंबर पर मैसेज करने से भी छात्र परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।