
जयपुर। हॉर्मोनल चेंजेस की वजह से अक्सर युवावस्था में ये चेहरे पर किल मुहासों की समस्या होने लगती है। इससे उनकी सुंदरता में दाग से पड़ने लगते है। अगर शुरूवात में इन पर ध्यान नही दिया जाए तो इन मुहासों के दाग चेहरे पर लंबे समय के लिए बने रहते है।
सबसे जरूरी है खून साफ रहना और पेट साफ रहना। गलत खान-पान से पेट खराब हो जाता है और चेहरे पर मुंहासे और ब्लैक स्पॉट्स होने लगते है। ऎसे में आप इन आसान तरीको की मदद से इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
-सबसे पहले नीम की तीस पत्तियां लें, तुलसी की दस पत्तियां और पुदीने के कुछ पत्तों को एक साथ पानी में उबाल लें। इसे छानकर फ्रिज में रख दें। यह क्लींजर मुंहासों को दूर करता है।
-चार टेबल स्पून स्किम्ड मिल्क और एक टेबल स्पून खीरे का रस मिलाकर फ्रिज में रख लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने पर साफ पानी से चेहरा धो लें। मुहांसे दूर होंगे।
-एक टेबल स्पून चोकर, आधा टी स्पून यीस्ट, एक टेबल स्पून दूध या गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सूखने पर हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाएं और साफ पानी से धो लें। चेहरे पर ब्लैक हेड्स से निजात मिलेगी।
-आलू को काटकर ब्लैक हेड्स वाले स्थान पर कुछ दिन नियमित रूप से लगाएं। जल्द ही लाभ मिलेगा और ब्लैक हेड्स हट जाएंगे।
Published on:
16 Jan 2015 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
