20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC ने जारी किया कनिष्ठ और तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती- 2013 का परिणाम

एसबीसी आरक्षण वर्ग के विज्ञापित पदों को रखा सुरक्षित। उच्च न्यायालय के आदेश पर उत्तर कुंजी में बदलाव के बाद जारी किया गया है यह परिणाम।

less than 1 minute read
Google source verification
rpsc declare result junior and tehsil revenue accountant result-2013

rpsc declare result junior and tehsil revenue accountant result-2013

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2013 का संशोधित परिणाम शुक्रवार रात घोषित कर दिया।

आयोग ने पूर्व में घोषित परिणाम 7 नवम्बर 2016 व 24 नवम्बर 2016 के क्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेश की अनुपालना में उत्तर कुंजी में परिवर्तन तथा एसबीसी आरक्षण के संबंध में प्रकरण अदालत में विचाराधीन होने के कारण एसबीसी वर्ग के विज्ञापित पदों को छोड़कर पूर्व में घोषित परिणाम के अतिक्रमण में संशोधित परिणाम घोषित कर दिया है।

परीक्षा में 277 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से चयनित घोषित किया है। परीक्षा परिणाम में रोल नम्बर के समक्ष उसकी योग्यताक्रम भी दर्शाया गया है।

नवचयनित अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे भरकर तथा समस्त वांछित प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति सहित 7 मार्च को शाम छह बजे तक आयोग कार्यालय में जमा कराना होगा।

आयोग की वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश से चार अभ्यर्थियों के परिणाम लिफाफे में बंद रखे हेैं। एक अभ्यर्थी का परिणाम अनुचित साधन अपनाने के कारण व एक का प्रशासनिक कारणों से रोके गए।

प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर अब जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि परिणाम जारी करने को लेकर चयनित अभ्यर्थियों ने कई चरणों में विरोध प्रदर्शन कर परिणाम जारी करने की मांग की थी।

कट ऑफ माक्र्स : सामान्य के करीब ओबीसी

कनिष्ठ लेखाकार - सामान्य वर्ग 588.65, टीएसपी सामान्य 507.63, टीएसपी एससी 426.74, एसटी 461.69 रहा। इसी प्रकार टीएसपी एसटी में 314 .97 तथा ओबीसी में 574.17 रही।

कनिष्ठ राजस्व लेखाकार - सामान्य वर्ग 618.65, टीएसपी 575.44, एससी 541.43, टीएसपी एससी 471.33, एसटी 552.89, टीएसपी एसटी 452.89 ओबीसी 607.88 रही।