30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौष्टिकता से भरपूर है “मसालेदार काले चने”

काले चने में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व पाचन तंत्र को सही रखने के साथ शरीर में ऊर्जा प्रदान करने का काम करते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Super Admin

•

Updated: 16 Jan 2015, 12:12 PM IST

जयपुर। काला चना पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व पाचन तंत्र को सही रखने के साथ शरीर में ऊर्जा प्रदान करने का काम करते हैं। मसालेदार काले चने को आप रात में डिनर के वक्त रोटी के साथ खा सकती हैं। यह हेल्दी डिनर आपको भी हेल्दी ही बनाएगा।

सामग्री - काला चना-एक कप, जीरा-आधा चम्मच, हल्दी पाउडर-आधा चम्मच, हरी मिर्च-दो, प्याज-दो, लहसुन की कलियां-चार, अदरक-एक इंच घिसा हुआ, टमाटर-एक, चना मसाला-एक बड़ा चम्मच, आमचूर पाउडर-आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-इच्छानुसार, नमक-स्वादानुसार, तेल, धनिया पत्ती-गार्निशिंग के लिए।

यूं बनाएं - चने को रातभर पानी में भिगो कर रखें फिर चने को पानी और नमक मिला कर कुकर में 3 सीटी आने तक पका लें। चने को एक कटोरे में पानी छान कर रख लें। कड़ाही में तेल गरम करें। अब उसमें जीरा डालें। अब बारीक कटा लहसुन और घिसा हुआ अदरक डालें इसके बाद हरी मिर्च और बारीक कटी प्याज डाल कर गुलाबी करें।

जब प्याज हो जाए, तब इसमें कटे टमाटर, चना मसाला, आमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। कुछ देर पकाएं और नमक डाल कर साथ ही चना डाल दें। कड़ाही को ढकें और दस मिनट बाद गैस बंद कर हरा धनिया डालें।