गुरुवार को लोकसभा में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे बजट-2016 पेश किया। इस बार प्रभु द्वारा बजट में यात्रियों के लिए काफी सुविधाओं की घोषणाएं की गई हैं। इनमें से प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं:-
-धार्मिक स्थलों को जोडऩे के लिए आस्था सर्किट ट्रेन
-ट्रेनों में यात्री एफएम भी सुन सकेंगे।
-फोन के जरिए यात्री टिकट जल्द ही बुक करा सकेंगे।
-दिव्यांग लोगों के लिए अलग से टॉयलेट की सुविधा।
-यात्रियों को अच्छे से सूचना देने के लिए 2 हजार स्टेशनों पर 20 हजार डिस्पले स्क्रीन लगाई जाएंगी।
-हर आरक्षित कैटेगरी 22 फीसदी सब कोटा महिलाओं के लिए।
-आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग सुविधा शुरु करेगी। इससे यात्री स्थानीय स्वाद का मजा चख पाएंगे।
-एक एसएमएस के जरिए यात्री अपने कोच की सफाई करा सकेंगे।
-ई-टिकटिंग की क्षमता 2 हजार प्रति मिनट से बढ़ाकर 7200 प्रति मिनट की जाएगी।
-दो सालों में 400 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा
-बुजुर्गों और महिलाओं के लिए लोअर बर्थ का कोट बढ़ाया जाएगा।
-1780 टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
-सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
-सभी नॉन एसी कोच में भी डस्टबीन रखे जाएंगे।