
घने और लंबे बाल हर लड़की की पसंद होते हैं, लेकिन आज की दिनचर्या और खानपान की वजह से हेयरफॉल की समस्या के चलते लंबे बाल बस अब सपना बनकर रह गए हैं। दूसरा दौड़ती-भागती इस लाइफ में लोग अपने बालों पर उतना ध्यान नहीं दे पाते। लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे बिना ज्यादा वक्त दिए महिलाएं और लड़कियां अपने बालों का वॉल्यूम बढ़ा सकतीं हैं।
खाना खाने से आधा घंटा पहले एलोवेरा जूस पीना शुरू कर दें, ये बालों को लंबा करने में मदद करेगा। स्केल्प पर एलोवेरा से मसाज करने से भी बाल लंबे और वॉल्यूमेट्री होंगे।
स्केल्प की गुनगुने तेल से मसाज करने से न सिर्फ हेयर ग्रोथ होगी बल्कि हेयर टेक्सचर और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा। तेल बालों के रोम में मौजूद डेड स्किन को हटाता है।
बालों का बढऩा आपकी डाइट पर निर्भर करता है। डाइट में बहुत सारे प्रोटीन और विटामिन से युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां, गेहूं के बीज, गाजर, सेब, संतरे का रस और आंवला जरूर हो।
Published on:
23 Oct 2016 10:16 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
