
क्या राजनीति छोड़ेंगे नितिन गडकरी?
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा को अयोध्या की तर्ज पर खूबसूरत बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 11 हजार 453 करोड़ की लागत से बनने वाले मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 14 हजार 568 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा के विकास पर 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य यूपी विधानसभा चुनाव के बाद शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे ब्रज में रोजगार मिलेगा और पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा को अयोध्या 84 कोस परिक्रमा की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 253 किलोमीटर लंबी ब्रज 84 कोस परिक्रमा दो लेन की होगी। परिक्रमा मार्ग के दोनों तरफ कच्चा हरित पैदल मार्ग भी बनेगा। जहां ब्रज के पौराणिक महत्व के अनुसार पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा यहां यात्रियों के ठहरने से लेकर खानपान की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्रज परिक्रमा मार्ग पर मूर्ति और पेंटिंग के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाया जाएगा। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग और ब्रज 84 कोस परिक्रमा के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।
देश में पेट्रोल और डीजल मुक्त चलाई जाएंगी गाड़ियां
गडकरी ने कहा कि आगामी दिनों के लिए हमने सोचा है कि यमुना में हवाई जहाज उतारे जाए। जिससे मथुरा से उड़ान भरकर आगरा तक कि यात्रा कराई जाए और ताजमहल के पीछे यमुना में ही उन्हें उतारा जा सके। इस योजना के तहत घंटों का सफर मिनटों में तय हो सकेगा। इसी के साथ अब पेट्रोल-डीजल से हटकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां ज्यादा लोग चलाएं, ताकि प्रदूषण कम से कम हो।
हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार का आयाम
कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी देते हुए सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि 14 हजार करोड़ की लागत से हाईवे बनाए जा रहे हैं। नितिन गडकरी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। वहीं उन्होंने ब्रज चौरासी कोस के विकास के लिए भी प्लान तैयार करने की बात कही है। मथुरा से आगरा तक पानी के जहाज उतारे जाएंगे, ताकि पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा मिले और लोगों का सफर मिनटों में तय हो जाए।
Published on:
08 Jan 2022 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
