
Kanpur Encounter
लखनऊ. मां के बाद बहन ने भी कानपुर एनकाउंटर (Kanpur Encounter) के मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) के लिए कड़ी सजा की मांग की है। कानपुर में खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे अपराधी विकास दुबे से परिवार के सदस्य एक-एक कर अपपा रिश्ता तोड़ते जा रहे हैं। अब उसकी बहन चंद्रकांता दुबे (Chandrakanta Dubey) ने अपने रिश्ते उससे खत्म करने की बात कही है। वह कहती हैं कि विकास हमारे परिवार के लोगों से गाली-गलौज करता था। हमारे पति, हमारे बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। चंद्रकांता ने बताया की वह बीचे पांच-छह वर्षों से विकास से नहीं मिली है। वह भाई है, लेकिन उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
इससे पहले रविवार को विकास दुबे के बहनोई दिनेश तिवारी ने कहा था कि विकास ने जो काम किया है, हम कानून तोड़कर उसे मार देते। उन्होंने आगे कहा कि विकास ने अपनी तक को नहीं छोड़ा, उसने कई दफा मां को मारा है। उसके पिता विक्षिप्त रहते हैं। दवा के बल पर जी रहे हैं। वरना तो अब तक खत्म हो चुके होते। विकास के लिए उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति से जो हमेशा गाली देता हो, उससे क्या लेना देना।
हालांकि पिता अब भी अपने बेटे के बचाव में हैं। उसका कहना है कि पुलिस उसे फंसा रही है। वह दोषी है या नहीं, इसका फैसला कोर्ट करेगी। हम इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
Published on:
07 Jul 2020 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
