
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब
5 children drowned in Ganga उन्नाव में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब पांच नाबालिग बच्चे गंगा नहाने के लिए पहुंच गए। रेलवे पुल के नीचे नहाते समय पांचो बच्चे नदी में डूबने लगे। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय पांडा ने नदी में छलांग लगा दी। इस बीच तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन दो बच्चे गहरे पानी में चले गए। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई। गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया। खोजबीन जारी है। घटना गंगा घाट थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पुल के नीचे सदर कोतवाली क्षेत्र के एबी नगर निवासी अनस (12), समीर (14), अहद (12), असद (13) महबूब (14) गंगा नदी नहाने के लिए पहुंच गए। नदी नहाते समय पांचो बच्चे गहरे पानी में चले गए इसी बीच डूबते बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया मौके पर बैठे पंडा ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। पंडा के अथक प्रयास से असद, अहद और महबूब को सुरक्षित बचा लिया। अनस और समीर गहरे पानी में चले गए। जिनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
घटना की जानकारी गंगा घाट थाना पुलिस को दी गई। गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बच्चों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में गंगा घाट थाना पुलिस ने बताया की बच्चों की खोज की जा रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बकरीद के दिन हुए दर्दनाक हादसे के बाद मातम छा गया।
Updated on:
07 Jun 2025 08:06 pm
Published on:
07 Jun 2025 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
