1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्यांमार निवासियों को जाली आधार कार्ड बनवाने वाले तत्कालीन सभासद को किया गिरफ्तार

Big action, councillor arrested, उन्नाव में पुलिस ने विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड और अन्य प्रपत्र बनवाने में सहयोग करने वाले को गिरफ्तार किया। जो क्षेत्र का सभासद है। इसके पहले पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी की शुरुआत कानपुर ऑटो चालक से हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
सभासद गिरफ्तार (फोटो सोर्स उन्नाव पुलिस)

फोटो सोर्स उन्नाव पुलिस

Big action councillor arrested उन्नाव में म्यांमार निवासियों का जाली आधार कार्ड बनवाने में सहयोग करने वाले तत्कालीन सभासद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।‌ आरोप है कि तत्कालीन सभासद ने म्यांमार के रहने वाले लोगों का आधार कार्ड बनाने में बनवाने में सहयोग किया है। गंगा घाट थाना क्षेत्र में 10 विदेशी नागरिकों के नाम सामने आए हैं। मामले का खुलासा कानपुर से हुआ। जब पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया था। जिसकी पत्नी को गंगा घाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस से ही उन्नाव पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़ें: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक्सयूवी ने डंपर में मारी टक्कर, चार की मौत, सीएम ने शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस गंगा घाट थाना पुलिस ने शहजादे पुत्र वहीद निवासी मोहल्ला मनोहर नगर थाना गंगा घाट को गिरफ्तार किया है। जो क्षेत्र का तत्कालीन सभासद है। जिस पर आरोप है कि म्यांमार के रहने वाले 10 लोगों को जाली आधार कार्ड बनवाने में सहयोग किया है। जिनके नाम मोहम्मद साहिल, अनवर, हबीबुल्लाह, असमत पुत्र गण याहियां, रोहिमा बेगम पत्नी याहियां, याहियां पुत्र अब्दुल मुनाव, सिनवारा बेगम पत्नी जुनैद, जुनैद पुत्र अहमद, अजीदा पत्नी मोहम्मद साहिल, नूर कायदा पत्नी अनवर शामिल है।

तीन महिलाओं को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

गंगा घाट थाना पुलिस ने अजीदा, सिनवारा, नूर कायदा निवासी सिद्दरफारा मोगंडो सिटी जिला बुसीडोंग म्यांमार को 25 मई को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ विदेशी अधिनियम सहित बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गंगा थाना पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया तत्कालीन सभासद शहजादे पुत्र वाहिद ने आधार जाली आधार कार्ड के साथ अन्य कई प्रपत्र बनवाने में सहयोग किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मानसिंह, कांस्टेबल रजनीश यादव, कांस्टेबल विश्वजीत भारतीय शामिल है।

Story Loader