1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में गो तस्करों ने दिनदहाड़े ट्रक से पीआरबी वाहन में मारी टक्कर, मचा हड़कंप

Cow smugglers hit PRB vehicle with truck in broad daylight उन्नाव में गो तस्करों ने ट्रक से पीआरबी वाहन में टक्कर मार दी। जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। गो तस्करों ने ट्रक खड़ा करके भागने की कोशिश की। पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक को गोली लगी है। सीओ ने जानकारी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 28 Jan 2025, 12:32 PM IST

गो तस्करों ने ट्रक से पीआरबी वाहन में मारी टक्कर

Cow smugglers hit a PRB vehicle with truck in broad daylight उन्नाव में गोवंश तस्करों के हौसले काफी बुलंद है। मुखबिर की सूचना पर गोवंश पशुओं से लदे ट्रक का पीआरबी जवान पीछा कर रहे थे। गो तस्कर ट्रक रोकने की जगह पीआरबी वाहन में टक्कर मारते हुए भागने के फिराक में थे। बाद में गो तस्कर ट्रक खड़ा करके भाग रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया। इस समय को तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक को तस्कर को गोली लगी। जबकि दूसरा फरार हो गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल गो तस्कर को अस्पताल भेजा गया है। मामला सफीपुर वाली क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: जिलाधिकारी के आदेश: आज से 3 दिनों तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद, देखें आदेश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 को सूचना मिली कि देवरामऊ जंगल में पशुओं को ट्रक में लादा जा रहा है। सूचना मिलने पर पीआरबी 6597 मौके पर पहुंची। भाग रहे ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने पीआरबी में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली क्षेत्र के भट्टाचार्य मोड़ सराय अख्तियारपुर के पास ट्रक खड़ा करके गो तस्कर भागने लगे। पकड़ने के दौरान गो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जाबिर पुत्र कासिम निवासी तेतारपुर थाना बाजार शुकुल अमेठी के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। एक गो तस्कर भागने में सफल रहा।

क्या कहते हैं सीओ सफीपुर?

क्षेत्राधिकारी सफीपुर अरविंद चौरसिया ने बताया कि मुठभेड़ आज 8.30 बजे हुई है। जिसमें जाबिर को गोली लगी है। उसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मौके से एक ट्रक में 22 गोवंशीय पशु बरामद हुए हैं। 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद हुआ है। फरार अभियुक्त की तलाश के लिए टीमें लगाई गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।