24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला कारागार के कैदियों का संगम स्नान: गंगा मैया के लगे जयकारे, दिखा गजब का उत्साह

District jail Maha Kumbh bath for prisoners उन्नाव जिला कारागार में कैदियों को बड़ी सुविधा दी गई। जब उन्हें संगम के जल से स्नान कराया गया। इसके लिए एक बड़ा बाथटब बनाया गया। जिसमें प्रयागराज से ले गए जल को रखा गया था।

2 min read
Google source verification
कैदियों को कराया गया संगम जल से स्नान

District jail Maha Kumbh bath for prisoners उन्नाव जिला कारागार में उसे समय हर हर गंगे का शोर गूंजने लगा। जब बंदी कैदियों ने संगम से ले गए पानी में स्नान किया। जिसकी व्यवस्था जिला कारागार प्रशासन की तरफ से किया गया था। इसके लिए एक अस्थाई काफी बड़ा टब बनाया गया था। गुलाब की पंखुड़ियां डाली गई थी। पूजा अर्चना के बाद कैदी दौड़ते भागते आए और उन्होंने टब से पानी निकाल कर स्नान किया। इस दौरान हर हर गंगे के नारे भी लगे।

यह भी पढ़ें: Government holiday: बुधवार को सरकारी छुट्टी, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक में अवकाश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन किया गया है। जिसमें अब तक करोड़ों की संख्या में भक्त आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अभी भी लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज संगम आने वाली गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी भीड़ में कोई कमी नजर नहीं आ रही है।

गंगा मैया की जय के लगे जयकारें

जिला कारागार में बंद कैदियों को जेल के अंदर संगम के पानी से स्नान करने की व्यवस्था की गई। ‌अस्थाई बाथटब बनाया गया। जिसमें प्रयागराज संगम का जल मिलाया गया। पूजा अर्चना के बाद बाथटब को सजाया गया। गुलाब फूल की पंखुड़ियां से बात तब के संगम जल को सुगंधित बनाया गया। इसके बाद कैदियों ने जमकर स्नान किया इस दौरान गंगा मैया की जय कहते रहे। इस मौके पर जेल कर्मचारी भी मौजूद थे। ‌