
आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार दिसंबर महीने में कानपुर और उसके आसपास के जिलो में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार नवंबर महीना पिछले 124 वर्षों की तुलना में सबसे गर्म रहा। तापमान सामान्य से अधिक रहा। दिसंबर और जनवरी महीना में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर महीने में बारिश नहीं होगी। 9 दिसंबर तक तापमान कमी आने की संभावना है। करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आएगी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान में भी कमी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह हल्का-फुल्का कोहरे का असर दिखाई पड़ रहा है। ठंडी हवा भी चल रही है। लेकिन दिन में धूप निकलने की संभावना है। तराई क्षेत्र में सुबह के समय घने कोहरे का असर दिखाई पड़ रहा है। लेकिन दोपहर की धूप राहत पहुंचा रही है। आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार में दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। रात में भी आसमान साफ रहने की जानकारी मिल रही है। लेकिन धुंध के कारण लोगों को परेशानी होगी।
Published on:
05 Dec 2024 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
