
Scorching heat during Navratri, night temperature cross 22 degrees मौसम विभाग के अनुसार कल मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे वृद्धि करेगा। फर्रुखाबाद में 26 और 27 मार्च को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। अप्रैल महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 और 20 डिग्री को पार कर जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंगलवार 25 मार्च का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस महीने के अंत तक 27 मार्च को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल का तापमान 40 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि 7 अप्रैल सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री है। लेकिन न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पहुंच सकता है। भीषण गर्मी का अलर्ट है।
Updated on:
24 Mar 2025 07:09 pm
Published on:
24 Mar 2025 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
