1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD forecast: ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर 14 अक्टूबर तक दिखेगा, 11 किमी प्रति घंटे चल सकती है हवा

IMD के अनुसार लक्षद्वीप और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बन रहा है। इसके चार दिनों में पश्चिमी हिमालय पहुंचने की संभावना है। उन्नाव और कन्नौज के मौसम में भी परिवर्तन आ रहा है। ‌

less than 1 minute read
Google source verification
पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर

मौसम अपडेट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ रहा है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ‌लक्षद्वीप और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बन रहा है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर आगामी 14 अक्टूबर तक हिमालय पर्वत श्रृंखला पहुंचने की संभावना है। इधर उन्नाव में आसमान ने आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।‌ दिन में पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा की हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। कन्नौज में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।‌ तेज हवा चलने की संभावना है। ‌

उन्नाव का मौसम

बुधवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है रात और दिन के मौसम में काफी अंतर आ रहा है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिन में हवा चल सकती है। रात में आसमान साफ रहने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा आप सांसद संजय सिंह ने ईडी को चुनौती थी, अब...

कन्नौज का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं अपना असर डालेंगी।


बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग