
ऑनलाइन गेम वाला प्यार; झारखंड की आदिवासी लड़की पहुंची उन्नाव, फिर कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के लड़के को खेल खेल में झारखंड की आदिवासी लड़की से प्यार हो गया। साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। लड़की के घर वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों की लव स्टोरी में उस समय नया मोड़ आ गया जब युवती भागकर शादी करने का दबाव बनाने लगी। वह झारखंड से उन्नाव आ गई। लड़के ने घर वालों को युवती के विषय में बताया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी सलाह देने में पीछे नहीं हटी।
मामला फतेहपुर 84 थाना व मोहल्ला मोती नगर की है। 22 वर्षीय नीरज कुमार पब्जी के साथ कई अन्य ऑनलाइन गेम खेलता है। पब्जी खेल के दौरान झारखंड के बोकारो जिले की खुसरो गांव निवासी संपति कुमारी से संपर्क होता है। दोनों में मोबाइल पर बातचीत शुरू होती है। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो फिर थमने का नाम नहीं लिया। बात शादी तक पहुंच गई।
15 जुलाई को होगी पहली मुलाकात
बीते 15 जुलाई को संपत कुमारी नीरज से मिलने के लिए कानपुर पहुंची। यह मुलाकात शुरुआती मुलाकात थी। जिसके बाद वह लौट गई। अपने घर पर संपत्ति कुमारी ने माता-पिता से नीरज के विषय में बताया और शादी करने की इच्छा जताई। उसके माता पिता इस शादी के लिए राजी नहीं हुए।
पुलिस ने कोर्ट मैरिज की सलाह दी
इस पर नीरज कुमार पर संपत्ति कुमारी ने भाग कर शादी करने का दबाव बनाया। स्वर्ण जयंती ट्रेन से कानपुर आ गई। नीरज ने संपत्ति कुमारी का परिचय अपने माता-पिता से कराया। पहले शादी के लिए राजी नहीं हुए। लेकिन नीरज के दबाव में शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों फतेहपुर 84 थाना पहुंचे। जहां अपनी बात रखीं। पुलिस ने कोर्ट मैरिज सलाह दी है।
Published on:
30 Jul 2023 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
