
Joint mock drill of fire department and home guard उत्तर प्रदेश के उन्नाव से 360 होमगार्ड स्वयंसेवक को महाकुंभ मेला 2025 में ड्यूटी करने के लिए भेजा गया है। जो वहां आपदा मित्र की भूमिका निभाएंगे। आज उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में होमगार्ड स्वयंसेवक और अग्नि विभाग के कर्मचारियों का माक ड्रिल किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने प्रयागराज जाने वाले होमगार्ड जवानों को ब्रीफ किया। बोले अनुशासित में रहकर कार्य करें और जिले का नाम रोशन करें। होमगार्ड कमांडेंट मनोज कुमार ने कहा कि 360 जवान प्रयागराज जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से बलवा मॉक ड्रिल किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी और होमगार्ड कमांडेंट के संयुक्त प्रयास से मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें आम लोगों ने भी प्रतिभाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी आपदा की स्थिति में हम सब तैयार रहें। आम जनमानस को भी इस संबंध में जागरूक किया गया। जिससे व्यक्तिगत रूप से आपदा आती है तो उसका भी सामना कर सकें।
जिला होमगार्ड कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि जिले से 360 होमगार्ड जवानों को प्रयागराज भेजा जा रहा है। जिनमें 10 महिला होमगार्ड हैं। सभी जवान आगामी 15 दिसंबर को रवाना होंगे। इनमें 90 जवान ऐसे हैं। जिन्होंने आपदा मित्र का प्रशिक्षण लिया है। आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी के सहयोग से मॉक ड्रिल रखा गया है। इस मौके पर आग लगने सहित अन्य घटनाओं में रियल टाइम एक्शन लेने के विषय में प्रशिक्षित किया गया।
मुख्य अग्निपथ अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर पर मॉक ड्रिल का कार्यक्रम किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि ऐसी जगह चुनी जाए जहां आवागमन भी होता हो। जिससे मॉक ड्रिल देखकर लोग जागरूक रहे। विशेष कर कुंभ 2025 को ध्यान में रखा जाए। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन परिसर पर मॉक ड्रिल किया गया। जिससे कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के प्रशिक्षण के साथ आम लोग भी जागरूक हों।
Updated on:
13 Dec 2024 12:23 pm
Published on:
11 Dec 2024 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
