
निराला और रामविलास शर्मा के नाम से हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं- कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव. उन्नाव कवि साहित्यकार मनीषियों की जन्म स्थली, कर्मस्थली है। हमारे देश के सबसे बड़े साहित्यकारों में दो साहित्यकार जनपद के हैं। सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, रामविलास शर्मा के नाम पर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस बात का गौरव और उसकी अनुभूति जनपद वासियों को प्राप्त है। निराला जी, स्नेही जी जैसे तमाम नाम जनपद की पहचान है। आत्मा संस्था द्वारा आयोजित वार्षिक कवि सम्मेलन और अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भगवंत नगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उक्त विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी साहित्य और साहित्यिक व्यवस्थाएं, साहित्यिक सृजन, साहित्यिक संचालन की व्यवस्था जिस अच्छे ढंग से करती है, वह किसी दूसरे जगह या जनपद में नहीं मिलती है। आचमन संस्था इस कार्यक्रम को भव्यता पूर्वक बनाने का काम कर रही है। इस मौके पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया जिसमें संस्था की स्मारिका खंडकाव्य एकलव्य अधरेश समस्या सुमन शामिल है।
तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन
सेंगर ने कहा कि मंच की व्यवस्था, कवि, साहित्यकार मनीषी समाज के सामाजिक व्यवस्था को समाज की भावना को और समाज की संरचनाओं को जिस तरह से प्रस्तुतीकरण करते हैं। वह अतुलनीय है। कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि आज तीन पुस्तकों का विमोचन हुआ है। आचमन संस्था जो उसकी पुरानी परंपरा है। समाज को नई दिशा देने के लिए उन्नाव के मान, सम्मान, स्वाभिमान जिस तरीके से कायम था, जिस तरीके से कायम होगा, जिस तरीके से दृढ़तापूर्वक कायम रहे, आचमन संस्था प्रत्येक वर्ष अपनी पुस्तिका का प्रकाशन के माध्यम से प्रयास कर रही है। जिससे आम जनमानस कोअपने साहित्यकार, कवि, मनीषी के विषय में जानने का अवसर मिलता है।
किया गया सम्मानित
इस मौके पर श्री सिंह ने आरती वर्मा सदस्य द्वारा रचित खंडकाव्य एकलव्य पर अपने विचार व्यक्त किए साथ ही अदरेश उन्नावी की पुस्तिका अदरेश समस्या सुमन पर भी चर्चा की। इस मौके पर आचमन पर संस्था की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। संस्था के पदाधिकारी व अन्य प्रतिष्ठित इन लोगों की तरफ से गुरु सक्सेना, विनीत चौहान, पूनम वर्मा, सुनील कुमार, मुन्ना सिंह अवधूत, आनंद मोहन द्विवेदी, शैलेंद्र त्रिपाठी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा उमा निवास बाजपाई, राम किशोर तिवारी, शैलेंद्र सिंह, जी पी वर्मा, रामदत्त त्रिपाठी, मोहनी शंकर पांडे, दीपू श्रीवास्तव, प्रभात सिन्हा, विनय दीक्षित, विनोद शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Published on:
26 Feb 2018 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
