
उन्नाव: गेहूं के साथ निकली जहरीली टिकिया, मां ने खुद खाया, तीन बच्चों को भी खिलाया, मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मां ने अपने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर स्वयं भी खा लिया। घटना की जानकारी घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। रास्ते में मां की मौत हो गई। तीनों बच्चे जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। मामला बिहार थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव का है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला अर्ध विक्षिप्त थी।
भदेवरा गांव निवासी केतकी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। साथ में अपने बच्चे 9 वर्षीय महक, 7 वर्षीय आर्यन और दो वर्षीय उन्नत को भी खिला दिया। सबकी तबीयत बिगड़ने पर घटना की जानकारी घरवालों को हुई। आनन-फानन सभी को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में भर्ती कराया गया।
बच्चों को हैलेट रेफर किया गया
थानाध्यक्ष बिहार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में मां की मौत हो गई। जबकि बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अच्छे उपचार के लिए सभी को हैलेट रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार सभी बच्चे बातचीत कर रहे हैं।
महिला अर्ध विक्षिप्त थी
घटना क्रम के संबंध थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला अर्ध विक्षिप्त थी। जिसका उपचार चल रहा है। पति मजदूरी करने के लिए गया था। महिला ने बखारी से गेहूं निकाला। जिसमें यह टिकिया भी निकल आई। जिसे उसने स्वयं भी खाया और बच्चों को भी दे दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published on:
21 Dec 2023 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
