
नारायण दत्त तिवारी के अंतिम दर्शन के अवसर पर मुख्यमंत्री के वायरल वीडियो पर कही ये बातें
उन्नाव. किसानों की लड़ाई के लिये हम लोग प्रयास कर रहे है। लेकिन आज किसानों की हालत खराब है।किसानों को डीजल आधे मूल्य पर दिया जाए। बिजली मुफ्त में दी जाए और भूमि हीन किसानो को ग्राम समाज की भूमि दी जाए। नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमीम खान ने आज ने जनपद आगमन के दौरान शहर के सिविल लाइन मौहारी बाग में जनपदीय कार्यालय के उदघाटन के दौरान पत्रकार वार्ता में उक्त विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नागरि एकता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे. जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया. इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया।
राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए काम कर रही
उन्होंने कहा कि नागरिक एकता पार्टी का गठन 2011 में हुआ था। मूल रुप से जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के ग्रामकोट झलोतर थाना निवासी श्री खान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी नागरिक एकता पार्टी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। श्री खान ने कहा कि सभी पार्टियां निजी फायदे के लिए जनता का शोषण कर रही हैं। 30 साल से देश पर राज करने वाली पार्टियों ने देश के लिए क्या किया है। इस मौके पर उन्होंने सपा बसपा और भाजपा पर जमकर प्रहार किया। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के अंतिम दर्शन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का वायरल हुआ वीडियो जिसमें योगी आदित्यनाथ व अन्य लोग हंसते दिखाई पड़ रहे हैं पर उन्होंने कहा कि वीडियो में जो कुछ भी दिख रहा है वह गलत है और बड़े ही शर्म की बात है।
युवाओं को जोड़ने का किया आह्वान
मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि इस समय प्रदेश का माहौल खराब है। लोग अपने लाभ के लिये राजनीति कर रहे है। चाहे वो किसी भी दल या पार्टी से हो।
इस अवसर पर उन्होंने पार्टी का जिला प्रवक्ता के गोपाल माहेश्वरी को बनाने की घोषणा की। श्री खान ने सभी युवाओं को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक दुबे, श्याम किशोर शुक्ला प्रदेश सचिव, निखिल पाल, रवि यादव, अनिल कुशवाहा, शिवम नवाब, अजय शर्मा, सन्तोष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Published on:
22 Oct 2018 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
