
बीमार बेटे ने मां से इलाज के लिए मांगा पैसा, नहीं मिला तो चुपचाप जाकर खेत में लगा ली फांसी
उन्नाव में एक तो बीमारी, ऊपर से पैसे का अभाव, घर की परिस्थितियों को देखते हुए बीमार किशोर ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारी जन में कोहराम मच गया।
मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था पिता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। बड़े बेटे के द्वारा उठाए गए कदम से पूरा परिवार हिल गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर ने दवा के लिए पैसे की व्यवस्था ना होने के कारण फांसी पर लटक कर जान दी।
घटना बारासगवर थाना क्षेत्र के दुलीखेड़ा सेढ़वा गांव की है। सचिन यादव 16 पुत्र विनोद ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। चार भाई-बहनों में मृतक सचिन सबसे बड़ा था। पिता विनोद फतेहपुर में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। घटना के बाद मां बहन सहित सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष ने बताया काफी समय से चल रहा था इलाज, भैंस की रस्सी से लगाई फांसी घटना के संबंध में बातचीत करने पर थानाध्यक्ष बारासगवर राजपाल ने बताया कि सचिन का काफी समय से इलाज चल रहा था। बीते बुधवार को उसे दवा लेने जाना था।
पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाई। सचिन ने भैंस की रस्सी खोली और चुपचाप हरियाली लेने के बहाने खेत की तरफ आ गया। जहां अमरूद के पेड़ में फांसी लगाकर लटक जाए। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
Published on:
05 Jan 2023 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
