3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृद्ध की आंख फोड़कर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

पुत्र ने मृतक के समधी, उसकी पत्नी, बेटी और बेटे को बनाया आरोपी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 19 Feb 2018, 2:18 PM IST

Old man murder in Unnao UP hindi news

वृद्ध की आंख फोड़कर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

उन्नाव. ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अपराधी अपनी सोची समझी रणनीति के तहत घटना को अंजाम देकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। इसी क्रम में औरास थाना क्षेत्र में घटी घटना से क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक वृद्ध की धारदार हथियार से आंखें फोड़ने के बाद हत्या कर दी। घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। नृृशंस हत्या देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक परिजनों ने बताया कि नलकूप ऑपरेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और सुबह तकिया निगोही जाने की बात कहकर निकले थे। मृतक पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कॉल डिटेल निकाली जा रही है । विवेचना के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।


वृद्ध पंप ऑपरेटर पद से रिटायर हुआ था

औरास थाना क्षेत्र के उत्तरा चौराहा तकिया मार्ग पर खून से लतपत एक वृद्ध का शव मिला। जिसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक शिवप्रसाद (61) रघुनाथपुर शाहपुर गढ़वा थाना माल लखनऊ का रहने वाला था। जेल में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक का बेटा अनुज ने बताया कि अजय कि ससुराल तकिया निगोही में शिव प्रसाद ने 5 बीघा जमीन खरीदी थी। जिसमें ढाई बीघा जमीन बेचकर उन्होंने मार्केट बनवा दी थी और पीछे रहने के लिए मकान भी बनवाया था। जहां अक्सर उनके पिता का आना जाना लगा रहता था। थानाध्यक्ष औरास ने बताया कि मृतक पुत्र नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने शिवप्रसाद के समधी रामवीर,.उसकी पत्नी अंजना, बेटी अवनी व बेटा क्षितिज के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अपनी तहरीर में नरेंद्र ने बताया है कि आरोपीगण उनके पिता की संपत्ति को अपने नाम कराना चाहते थे। थानाध्यक्ष कमलेश्वर यादव ने बताया कि मृतक की जेब से मोबाइल भी बरामद हुआ है। जिसकी कॉल डिटेल कंगाली जाएगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल से बहू के नंबर पर कई बार बातचीत हुई है। पुलिस ने कहा विवेचना के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश