28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना अनुमति जुलूस, रोकने पर पुलिस टीम पर पथराव, अब तक कुल 8 किए गए गिरफ्तार

stone pelting on police team उन्नाव में पुलिस टीम पर बिना अनुमति जुलूस निकालने और पुलिस टीम पर पथराव करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आज तीन को गिरफ्तार किया गया है। अब तो अब तक कुल आठ की गिरफ्तारी हो चुकी है। ‌
2 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया)

फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया

Stone pelting on police team उन्नाव में आई लव मोहम्मद को लेकर निकाले गए जुलूस को रोकने के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। इस संबंध में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।‌ इसके पहले पांच को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है इस प्रकार अब तक कुल आठ की गिरफ्तारी हो चुकी है। गंगा घाट थाना पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीते 21 सितंबर को रात 9.30 बजे मनोहर नगर में कुछ लोग इकट्ठा होकर जुलूस निकल रहे थे। जबकि जिले में बीएनएसएस धारा 163 लागू की गई है। भीड़ में लोगों को समझाया गया। लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। ‌पकड़े गए अभियुक्तों अदालत के माध्यम से जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

21 सितंबर को निकाला गया जुलूस

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीते 21 सितंबर की रात को आई लव मोहम्मद के नाम पर जुलूस निकाला गया। जिसमें आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ को समझाया गया कि जिले में धारा 163 लागू है। लेकिन पुलिस टीम पर भीड़ में पथराव कर दिया।

पुलिस टीम पर किया गया पथराव

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस संबंध में गंगा घाट थाना में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाने वारिस, आफाक अहमद, अयाज, नौशाद निवासी मनोहर नगर गंगा घाट, मोहम्मद आमिर निवासी कंधी मोहाल थाना बजरिया कानपुर को गिरफ्तार कर लिया था।

तीन को किया गया गिरफ्तार

आज पुलिस ने अनवर अहमद पुत्र असफाक अहमद निवासी मनोहर नगर शुक्लागंज थाना गंगा घाट, आरिफ पुत्र वजीर निवासी मनोहर नगर मस्जिद के पास शुक्लागंज, मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद सरवर निवासी शक्तिनगर इस्लामनगर शुक्लागंज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी अनूप टेंट वाली गली मनोहर नगर के पास से की गई है। गंगाघाट थाना पुलिस ने बताया कि सभी को अदालत में पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दिलीप कुमार प्रजापति, उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शिवराज, विश्वजीत भारती, मोहित कुमार शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग