
अपने आवास में मौजूद सांसद साक्षी महाराज
Loksabha election 2024, Rahul Gandhi nyaay Yatra, Unnao MP Sakshi Maharaj, लोकसभा चुनाव 2024 उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने स्वामी प्रसाद मौर्य की तुलना धोबी के कुत्ते से की है तो मायावती को आयरन लेडी बताया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मायावती से शिक्षा लेनी चाहिए। जिन्होंने अकेले दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बोले राहुल गांधी को न्याय यात्रा की जगह प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए। प्रसिद्ध यात्रा निकालने का कारण भी बताया। साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह काशी मथुरा पर भी कोर्ट का आदेश मानेंगे।
Loksabha chunav 2024, MP Sakshi Maharaj, एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस से 17 सीटों के भी लायक नहीं है। उन्होंने इसे अखिलेश की महानता बताया जो इतनी दे रहे हैं। लेकिन अखिलेश को मायावती से सीख लेनी चाहिए। जिन्होंने अकेले दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अखिलेश को भी अपने दामन में झांक कर देखना चाहिए। कांग्रेस की तरफ क्यों देख रही है?
स्वर्ग से सुंदर श्री राम मंदिर
अयोध्या में बने श्री राम मंदिर को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि यह स्वर्ग से भी सुंदर है। जिसे देखने का उन्हें अवसर मिला है। अयोध्या में हुए नरसंहार को भी उन्होंने देखा है। अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर का निर्माण हुआ है। काशी और मथुरा पर भी कोर्ट का जो आदेश आएगा उसे मानेंगे।
सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन फिर परिवारवादी पार्टी में
पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अन्नू टंडन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी वह परिवारवादी पार्टी में थी। जहां गांधी परिवार के अतिरिक्त किसी की कोई अहमियत नहीं है। आज जिस पार्टी में है वह भी एक परिवार की लिमिटेड पार्टी है। इस बार भी मोदी और योगी का काम बोलेगा और 400 से ज्यादा सीटें लोकसभा की जीत रहे हैं। जिसमें उन्नाव नंबर एक पर रहेगा।
राहुल गांधी उन्नाव से चुनाव लड़े
राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने इस देश के साथ अन्याय किया है। यह वहीं कांग्रेस है। महात्मा गांधी कहते थे मेरी छाती पर देश का बंटवारा होगा। कांग्रेस ने बंटवारा करके अन्याय किया। लाखों हिंदुओं को बेघर कर दिया गया, 84 में सिखों का कत्ल हुआ, स्वर्ण मंदिर पर आक्रमण, कश्मीरी पंडितों को मार कर निकाला गया। इन सब अन्याय के लिए राहुल गांधी को प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए। राहुल गांधी की यात्रा का उन्नाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्नाव सीट खाली है। राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं।
Published on:
20 Feb 2024 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
