
Sanyukt rasoiya morcha reached DM office for pending honorarium संयुक्त रसोईया मोर्चा उत्तर प्रदेश ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। मोर्चा की संयुक्त सचिव संजू तिवारी ने बताया कि दो हजार रूपए में उनका गुजारा नहीं होता है। इसलिए न्यूनतम मानदेय दिया जाए। कई रसोईयों को पिछले सत्र का भी मानदेय नहीं मिला है। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट में लिया है। इस मौके पर मोर्चा के कई सदस्य मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में संयुक्त सचिव संजू तिवारी ने बताया कि पीएम पोषण योजना के अंतर्गत करीब 8500 रसोइया भोजन बना रही हैं। जिनका 3 महीने से मानदेय नहीं मिला है। तमाम रसोईया ऐसी हैं। जिनका पिछले सत्र का भी मानदेय बकाया है। दो हजार के अल्प मानदेय में रसोईयों का गुजारा नहीं होता है। उच्च न्यायालय प्रयागराज से न्यूनतम मानदेय आदेशानुसार दिला जाए। इसके साथ ही आकस्मिक दुर्घटना में मृत परिवारों को 5 लाख का दुर्घटना बीमा करने की भी मांग की है।
संजू तिवारी ने कहा कि छात्र संख्या कम होने के कारण कई विद्यालयों से रसोइयों को निकाल दिया गया है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने उन्हें वापस रखने की भी मांग की है। निराला पार्क में बैठक करने के बाद सभी रसोइयां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस मौके पर रानी, पुष्पा देवी, माया, आशा, गुलाबो, राधा, गीता आदि मौजूद थी।
Published on:
17 Jan 2025 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
