
public holidays सितंबर 2024 में कुल पांच रविवार और चार शनिवार पड़ रहे हैं। इस महीने ईद उल मिलाद, विश्वकर्मा पूजा और पितृपक्ष भी है। हरतालिका तीज भी सितंबर महीने में ही है। कैलेंडर के अनुसार बैंक और एलआईसी कर्मचारियों को सबसे अधिक छुट्टी का लाभ मिलेगा। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। इस अवसर पर कई उद्योग धंधे बंद रहेंगे। सितंबर महीने में ही पितृपक्ष की शुरुआत होगी। अलग-अलग संस्थानों में आठ से लेकर 12 दिनों की छुट्टी हो रही है।
September month 2024 public holidays सितंबर महीने की शुरुआत छुट्टी से हो रही है। 1 सितंबर रविवार पड़ रहा है। इसके बाद 7 और 8 सितंबर पहला शनिवार और दूसरा रविवार है। इसी प्रकार 14 और 15 21, 22, 28 और 29 सितंबर को भी क्रमश: शनिवार और रविवार है। जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में छुट्टी रहती है। 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। एलआईंसी में हफ्ता में कार्य दिवस 5 दिन के होते हैं। यहां पर शनिवार और रविवार बंद रहता है।
September month 2024 public holidays यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन की अवकाश सूची में 16 सितंबर सोमवार के दिन सार्वजनिक अवकाश है। ईद ए मिलाद (बारावफात) मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच रविवार और दूसरा शनिवार और चौथा शनिवार को बैंक बंद रहती है।
September month 2024 public holidays सितंबर महीने में स्कूलों में रविवार के अतिरिक्त 16 सितंबर को ईद उल मिलाद और 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी होगी। 6 सितंबर को हरितालिका तीज है। इस दिन महिला शिक्षिकाओं को विशेष रूप से अवकाश दिया गया है। जबकि पितृ विसर्जन के लिए शिक्षकों को अवकाश दिया जाएगा।
Updated on:
20 Aug 2024 04:09 pm
Published on:
19 Aug 2024 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
