
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस अधीक्षक ने चार थाना प्रभारी और थाना अध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है प्रभारी निरीक्षक थाना दही अनुराग सिंह को गंगा घाट भेजा गया है इसके अतिरिक्त राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को अचलगंज की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले 18 उप निरीक्षक और महिला उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया था। 12 उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन से ग्राउंड की जिम्मेदारी दी गई। देखें किसे कहां की जिम्मेदारी मिली है?
पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक थाना दही अनुराग सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना गंगा घाट बनाया है। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर 84 राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक थाना अचलगंज, प्रभारी यूपी 112 से ज्ञानेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर 84 बनाया गया है। थानाध्यक्ष अचलगंज संजीव कुमार कुशवाहा को थानाध्यक्ष दही बनाया गया है।
उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मोहान थाना हसनगंज बनाया गया है। उप निरीक्षक योगेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से विशेष जांच प्रकोष्ठ, उप निरीक्षक रविशंकर पांडे को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिंदा नगर थाना गंगा घाट, उप निरीक्षक सभाजीत सिंह चौहान को पुलिस लाइन से थाना पुरवा, उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बक्सर घाट थाना बारा सगवर में पोस्टिंग दी गई है।
इसी प्रकार उप निरीक्षक अंजनी सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी अस्पताल, थाना सदर कोतवाली, बृजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भगवंत नगर, थाना बिहार, उप निरीक्षक मेवालाल को पुलिस लाइन से बेहटा मुजावर, उपनिरीक्षक शिव शंकर चौबे को पुलिस लाइन से थाना बीघापुर, उप निरीक्षक दयाराम को पुलिस लाइन से थाना गंगा घाट, निरीक्षक मुस्तकीम अहमद को पुलिस लाइन से थाना पुरवा, महिला उप निरीक्षक रुचि राठौर को पुलिस लाइन से शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी भगवंत नगर थाना बिहार राजेश सिंह को चौकी प्रभारी निबाई थाना बीघापुर बनाया गया है। ज्ञान सिंह को चौकी प्रभारी कालूखेड़ा थाना से सदर कोतवाली भेजा गया है। राम प्रसाद सिंह को चौक की प्रभारी दरोगा खेड़ा थाना दही से थाना मांखी और महिला उप निरीक्षक हंस सिंह को थाना गंगा घाट से थाना सदर कोतवाली भेजा गया है।
Published on:
04 Aug 2024 06:11 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
