3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नॉर्दर्न रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के आत्महत्या का मामला: पुलिस ने तीन भाइयों को किया गिरफ्तार

Suicide case of assistant loco pilot in NR उन्नाव में नॉर्दर्न रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। घटना के 6 महीने बाद घर वालों को मोबाइल में सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने चार भाइयों को दोषी बताया था। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Suicide case of assistant loco pilot in NR उन्नाव में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन पर उत्तर रेलवे में कार्यरत असिस्टेंट लोको पायलट को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 9 अगस्त 2024 की है। घरवालों को इस बात की जानकारी तब हुई। जब पिता ने पुत्र के मोबाइल को देखना शुरू किया। जिसमें उसने घटना का जिक्र करते हुए सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट के आधार पर पिता ने थाना में तहरीर देकर चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिनमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मांखी थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: अल्प मानदेय, वह भी बकाया, संयुक्त रसोईया मोर्चा पहुंचा डीएम कार्यालय, 5 लाख के दुर्घटना बीमा की मांग

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में श्याम पुत्र नन्हा निवासी भदियार थाना माखी ने थाना में तहरीर बताया कि उनका पुत्र प्रशांत जो नॉर्दर्न रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर लखनऊ में तैनात था। बीते साथ अगस्त को छुट्टी पर घर आया था। 8 और 9 अगस्त की रात को जंगेनगर चौराहे पर बने घर पर सोने के लिए गया था। जिसने रात में ही आत्महत्या कर ली।

मकान का विवाद

अपनी तहरीर में श्याम ने बताया कि जंगेनगर में स्थित मकान का इंद्रपाल, छब्बा, प्रकाश, गोकुल पुत्रगण कन्हैया से विवाद चल रहा था। रात में इन लोगों ने उनके पुत्र को इतना प्रताड़ित किया कि उसने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। इस बात की जानकारी उन्हें पुत्र के मोबाइल से हुई। जिसमें उसने सुसाइड नोट लिखा था। अपनी मौत का जिम्मेदार इंद्रपाल, छब्बा, प्रकाश और गोकुल को बताया है। 

क्या कहते है मांखी थानाध्यक्ष?

तहरीर के आधार पर मांखी थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108/61(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि छब्बा, इन्द्रपाल, प्रकाश, निवासीगण गिरवर खेड़ा थाना माखी को जंगेनगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक, सुभाषचन्द्र, हेड कांस्टेबल मिथलेश कुमार, कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल थे।