30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: साक्षी महाराज हुए भावुक, बनारस में गंगा आरती करने वाली टीम की महा आरती

श्री राम अपने नए भवन में विराजमान हो गए हैं। जिसकी खुशी में आज बनारस में गंगा आरती करने वाले आचार्य उन्नाव पहुंचे। जहां उन्होंने महा आरती की। नर सेवा नारायण सेवा की तरफ से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाइव प्रसारण देखने के दौरान सांसद साक्षी महाराज की आंखें भी नम हो गई।

2 min read
Google source verification
साक्षी महाराज हुए भावुक, बड़े हनुमान मंदिर में बनारस में गंगा आरती करने वाले आचार्य ने की महा आरती

बड़े हनुमान मंदिर में 'नर सेवा नारायण सेवा' की तरफ से हो रही महा आरती

अयोध्या में लंबे अंतराल के बाद श्री रामलला अपने नए भवन में विराजमान हुए हैं। जिसकी खुशी में घर घर दीप जलाए जा रहे हैं। पूरे शहर में भंडारे का आयोजन हो रहा है। मंदिरों में भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। स्थानीय स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान उनके आंखों में आंसू आ गए। ‌ आवास विकास कॉलोनी, पीतांबर नगर, मोती नगर, आईबीपी टंकी, शिवनगर, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, आदर्श नगर, पीडी नगर, पूरन नगर सहित अन्य मोहल्ले में बड़ी संख्या में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। ‌

यह भी पढ़ें: उन्नाव: मां जानकी बिना श्री राम के विराजमान, यह है लव-कुश की कर्मस्थली, राम सर्किट में शामिल

नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी के नेतृत्व में बड़े हनुमान मंदिर में श्री राम महोत्सव का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे। मंच में भक्ति संगीत नृत्य का भी आयोजन हुआ। शाम को 21 हजार दीपों के साथ दीपोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें बनारस में गंगा की आरती करने वाले आचार्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिन्होंने शाम को महाआरती की। विमल द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा सनातन धर्म की पुनर्स्थापना है। इस दौरान भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

सांसद साक्षी महाराज की आंखें हुई नम

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज के आवास पर सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार भी मौजूद थे। जैसे-जैसे श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगे बढ़ा, लोगों की आंखें नम होने लगी। सांसद साक्षी महाराज की आंखें भी नम हो गई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रीराम का दंडवत नमन किया। हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अनीता द्विवेदी, दीपा त्रिपाठी, अजय त्रिवेदी, विकास सिंह सेंगर, रघुवीर पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। ‌