21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6213 फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनने से मचा हड़कंप, कौन है? कहां से आए? जांच शुरू

Unnao 6213 fake certificates made उन्नाव में सरकारी आईडी को हैक करके फर्जी आईडी बनाई गई। 6 महीने में 6213 फर्जी प्रमाण पत्र बना कर दिए गए। इस बात का खुलासा भारत सरकार के गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के पत्र से हुआ है।

2 min read
Google source verification

Unnao 6213 fake certificates made उन्नाव में बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब भारत सरकार के गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय ने जिला प्रशासन को पत्र भेज कर अवगत कराया। इस संबंध में जिला प्रशासन ने तत्कालीन सचिव को पत्र भेज कर रिपोर्ट मांगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि सचिव की अधिकृत आईडी को हैक कर प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इस संबंध में साइबर सेल में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

अधिकृत आईडी को हैक करके बनाए गए प्रमाण पत्र

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि हसनगंज तहसील की दो ग्राम पंचायत में फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। पोर्टल की जांच में जानकारी हुई की औसत से अधिक संख्या में प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। जिसमें माकूर गांव में 320 और निमादपुर में 5893 प्रमाण पत्र फर्जी प्रमाण पत्र बनाए गए हैं।

जारी किए गए प्रमाण पत्र कैंसिल होंगे

जांच में यह निकाल कर सामने आया कि ग्राम पंचायत की अधिकृत आईडी को जिससे प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं को हैक करके यह प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इसके लिए फर्जी आईडी बनाई गई है। यह प्रमाण पत्र दूसरे जिले और राज्यों के जारी हुए हैं। ‌इस संबंध में साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। फर्जी आईडी को ब्लॉक करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जारी किए गए फर्जी प्रमाण पत्रों को भी कैंसिल कराया जा रहा है। ‌