उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भारतीय मजदूर संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर उप श्रमायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान निकाले गए मजदूरों को वापस रखने की मांग की गई। संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने षड्यंत्र कर मजदूरों को बाहर किया है। उप श्रमायुक्त कार्यालय में मजदूरों ने श्रम विभाग और फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।