29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार की घोषणा: 25 दिसंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

25 December public holiday 25 दिसंबर को बड़ा दिन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश मिल रहा है। इस दिन सभी स्कूल, विद्यालय, कॉलेज के साथ बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाएं भी बंद रहेंगी।‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 22 Nov 2024, 9:58 PM IST

प्रदेश सरकार की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

नोएडा में खराब एयर क्वालिटी की वजह से लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत हो रही है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के दिशा-निर्देश के मुताबिक 12वीं तक के सभी तरह के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। 23 नवंबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी। 23 नवंबर के बाद फिर से स्थितियों को देखकर आगे का फैसला लिया जाएगा।

वहीं, 25 दिसंबर को बड़े दिन का अवकाश है। इस दिन सभी कॉलेज, स्कूल, कार्यालय, बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाएं आदि में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बैंक के अवकाश तालिका के अनुसार साल की यह आखिरी छुट्टी है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव गाली देने का विरोध करने पर हुई हत्या, पिता और दो पुत्रों को आजीवन कारावास

इसके पहले 1 नवंबर से 3 नवंबर के बीच दिवाली और अन्य त्योहारों की छुट्टी हो चुकी है। 7 नवंबर को छठ पूजा और 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती का सार्वजनिक अवकाश था।

शहीदी दिवस- इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर हुई हत्या

24 नवंबर को हम शहीदी दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन मुगल बादशाह औरंगजेब ने सिखों के 'नौवें गुरु' गुरु तेग बहादुर की इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर गर्दन कटवा दी थी। इस कारण 24 नवंबर को 'शहीदी दिवस' के रूप में मनाते हैं। इसके पहले उन्होंने मुगल शासन के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। 24 नवंबर 1675 को औरंगजेब ने उनकी हत्या कर दी थी। और गुरु तेग बहादुर शहीद हो गए।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग