26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP monsoon: कभी मूसलाधार बारिश तो कभी तेज धूप, उमस लोगों को परेशान करेगी

उन्नाव में आज दिन भर बादल और धूप की आंख मिचौली जारी रहेगी। कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकलेगी। उमस भी लोगों को परेशान करेगी। आगामी 13 जुलाई को भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
UP monsoon: कभी मूसलाधार बारिश तो कभी तेज धूप, उमस लोगों को परेशान करेगी

मानसून

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज का मौसम मिलाजुला रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में रुक रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिण और पूरब दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। रात को भी बारिश होने की संभावना है। बादल भी गरजने की जानकारी मिल रही है। गुरुवार 13 जुलाई की रात में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आइए जानते हैं उन्नाव में आज और कल का मौसम कैसा रहेगा-

आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बादल भी गरजेंगे। बिजली भी गिर सकती है। दक्षिण पूरब दिशा से आने वाले मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। शाम को भी मौसम बारिश वाला रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। छिटपुट गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। रुक रुक कर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सावन स्पेशल: त्रेता युग में महर्षि वाल्मीकि ने लव कुश से कराई शिवलिंग की स्थापना, नाम पड़ा बल खंडेश्वर

13 जुलाई गुरुवार का मौसम

गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बादल गरजने की संभावना है। पूरब व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।। रात को जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बादल गरजने के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है।