
आसमान में बादल छाए रहेंगे
दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। जिसका असर देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगी की विश्वविद्यालय कानपुर और भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले चार दिन मौसम के लिहाज से खास होंगे। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात में भी यही स्थिति रहेगी। कन्नौज में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
उन्नाव का मौसम
उन्नाव की मौसम में आज पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है। रात में बूंदाबांदी होने की अधिक संभावना है।
कन्नौज का मौसम
आज बृहस्पतिवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बूंदाबांदी की संभावना है। रात में गरज के साथ बारिश होने का पूर्व अनुमान है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
Published on:
21 Sept 2023 06:55 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
