14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव: छेड़खानी और मारपीट से क्षुब्ध युवती ने फांसी पर लटक दी जान, आरोपी गिरफ्तार

Unnao Girl hanged herself उन्नाव में छेड़खानी और मारपीट से क्षुब्ध युवती ने फांसी पर लटक अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ‌

2 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Unnao Girl hanged herself उत्तर प्रदेश के उन्नाव में छेड़खानी और पिटाई से क्षुब्ध युवती ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है युवक आये दिन युवती के साथ छेड़छाड़ करता था। 3 नवंबर को इस संबंध में थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण।‌ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला अजगैन थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, एक नंबर प्लेटफार्म के ऑफिस के लिए बन रहा नया भवन

उत्तर प्रदेश उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के नवई गांव की रहने वाली 18 वर्षीय कोमल पुत्री महादेव लोधी ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के समय घर वाले खेत पर काम करने के लिए गए थे। फांसी की खबर मिलते ही परिवारी जन घर पहुंचे। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में मृतका की बहन रेशमा ने बताया कि बीते रविवार की शाम को कोमल घर आ रही थी। रास्ते में सचिन लोधी पुत्र राजेश शराब के नशे में कोमल के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर सचिन ने कोमल की पिटाई कर दी। वह बचाने के लिए गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

क्या कहते हैं एएसपी?

थाना में तहरीर देकर सचिन के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। लेकिन देर रात को कोमल ने फांसी पर लटक जान दे दी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद की घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को नवई गांव में लड़की के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना की गई थी। पीड़िता की तहरीर पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।