
Wanted accused fired on police team, commotion ensued उन्नाव में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर डीबीबीएल गन लाइसेंस भी बरामद हुई है। पकड़ा गया अभियुक्त हड़बड़ी में फायरिंग कर दिया। जिससे गोली दीवाल से टकराकर उसी की पत्नी को लग गई। जिससे उसका दाहिना पैर चोट लगी है। मामला गंगा घाट थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र के मिश्रा कॉलोनी शारदा नगर निवासी अमित त्रिवेदी पुत्र व्यास नारायण त्रिवेदी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत था। उसकी पत्नी नेहा त्रिवेदी निवासी नई बस्ती आजाद नगर भी वांछित थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। गंगा का थाना पुलिस शारदा नगर स्थित विवादित मकान में पहुंची तो अंदर से आवाज आ रही थी।
गिरफ्तार करने मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने दरवाजा खटखटाया। इस पर अमित त्रिवेदी और उसकी पत्नी नेहा त्रिवेदी क्रोधित हो गई। उन्होंने पुलिस वालों को गाली देते हुए छत पर चढ़ गई और धमकी दी।
पुलिस के अनुसार गंगा घाट थाना पुलिस ने शालीनता का परिचय दिया। लेकिन अमित और उसकी पत्नी नेहा त्रिवेदी छत पर चढ़ गए। जहां से उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली दीवाल से लड़ कर नेहा त्रिवेदी के पैर में लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंजनी कुमार सिंह, कांस्टेबल अमरेश कुमार, सनी कुमार, महिला आरक्षी प्रिया सिंह, शमरीन बानो सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Published on:
08 Apr 2025 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
