
IMD latest weather news Tremendous change in weather मौसम ने एक बार फिर गजब का करवट बदला और आज सुबह उन्नाव में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी में भी काफी कमी आई है। अचानक मौसम में आए परिवर्तन से सर्दी बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से सुबह के समय मौसम अनुकूल था। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रह सकता है। जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। तेज हवा भी चलने की संभावना है। बारिश से नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है। उन्नाव में आज 23 और कल 24 जनवरी को मौसम में उतार-चढ़ाव आएगा। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे हवा चलने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर देखने को मिलेगा। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम10 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Jan 2025 06:59 am
Published on:
23 Jan 2025 06:58 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
