
फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शेयर बाजार से जोड़कर देखा था। एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा था कि यह सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार का लाभ उठाने की कोशिश है। जो कहीं ना कहीं सच साबित हो रहा है। सोमवार के दिन शेयर बाजार ने रिकॉर्ड छलांग लगाई। लेकिन 4 जून के दिन मतगणना की शुरुआत होते ही शेयर बाजार धड़ाम हो गया। जिससे निवेशकों का लाखों करोड़ों रुपया डूब गया। आज शेयर बाजार की शुरुआत अखिलेश यादव की शंकाओं के अनुसार हुआ।
लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चक्र का मतदान खत्म होते ही विभिन्न चैनलों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किया गया था। जिसमें बीजेपी को पूर्ण बहुमत में आते हुए दिखाया गया था। लगभग सभी एग्जिट पोल ने 360 से 400 सीटें आने की भविष्यवाणी की गई थी। जिस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया था कि एग्जिट पोल जनमत को धोखा देने के लिए लाया गया है। जनता में आक्रोश है। उन्होंने साथ लिखा था कि एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं।
मंगलवार को शेयर बाजार हुआ धड़ाम
अखिलेश यादव की आशंकाओं के अनुसार शेयर बाजार में सोमवार को काफी वृद्धि देखी गई। लेकिन मंगलवार को उसी हिसाब से धड़ाम हो गया। जिससे निवेशकों का काफी नुकसान हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक कई लाख करोड रुपए का निवेशकों का डूब गया।
Published on:
04 Jun 2024 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
