
अल्मोड़ा में आज बस हादसे में 36 लोगों की मौत हुई है
Major accident in Uttarakhand:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में आज सुबह करीब 8:45 बजे बस यूके12,पीए0061 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई थी। ये बस गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले से रामनगर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था। पलक झपकते ही बस डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में समा गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू में जुट गई थी। प्रशासन के मुताबिक हादसे में 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 42 सीटर बस में 63 सवारियों को ठूंसा गया था। ओवरलोडिंग इस हादसे की सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आई है। ये सड़क हादसा राज्य के बड़े हादसों में शामिल हो गया है।
उत्तराखंड में हुए हादसे की सबसे बड़ी वजह ओवरलोडिंग पाई गई है। दरअसल, ये बस 42 सीटर थी। लेकिन बस में 63 यात्री बैठाए गए थे। हादसे में 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आठ लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। साथ ही इस हादसे में 27 लोग घायल भी हुए हैं। पांच घायलों को सल्ट के देवायल अस्पताल, 15 को रामनगर और चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों में अधिकांश लोग पौड़ी जिले के शामिल हैं।
Updated on:
05 Nov 2024 08:17 am
Published on:
04 Nov 2024 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
