25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में चल रहा इलाज

CM Yogi's mother ill: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सीएम योगी अपनी मां को देखने अस्पताल जा सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Krishna Rai

Oct 13, 2024

CM Yogi's Mother Ill: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मां की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में चल रहा है। कहा जा रहा है कि सीएम योगी आज अस्पताल जाकर कर अपनी मां से मुलाकात कर सकते हैं।

बताया गया कि सीएम योगी कि मां के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

पहले भी हो चुकी हैं बीमार
योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत पहले भी कई बार खराब हो चुकी है, और उन्हें समय-समय पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जून 2024 में भी सीएम योगी की मां सावित्री देवी की तबियत खराब हो गई थी। इस दौरान उन्हें उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। सीएम योगी भी तब अपनी मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे। सीएम योगी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और उनका परिवार पौड़ी गढ़वाल के पचौर गांव में रहता है।