18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा के लाल ने वर्ल्ड मास्टर गेम्स में जीता दो स्वर्ण पदक किया, किया जिले का नाम रोशन

Etawah son won two gold medals in World Master Games इटावा के चंद्र मोहन तिवारी ने वर्ल्ड मास्टर गेम्स के निशानेबाजी की प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीता। ‌यह प्रतियोगिता ताइवान में आयोजित की गई थी। इटावा वापस आने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

2 min read
Google source verification
इटावा के चंद्र मोहन तिवारी सोने के मेडल के साथ फोटो सोर्स AIR news Lucknow 'X'

फोटो सोर्स AIR news Lucknow 'X'

Etawah son won two gold medals in World Master Games इटावा के निशानेबाज ने वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में सोने के पदक परेशान ना लगाया तो घर और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। ताइवान की राजधानी ताईपेई में आयोजित प्रतियोगिता में 50 मी दशमलव 22 राइफल 3 पोजीशन और 50 मीटर प्रोन इवेंट में यह सफलता मिली है। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद वापस लौटे चंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि उनकी जीत देश की है। मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को भी संदेश दिया। ताइवान से वापस आने के बाद इटावा ने चंद्र मोहन तिवारी को हाथों हाथ लिया। ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।‌ इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की रैली: लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर से संबंधित वाहनों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले चंद्र मोहन तिवारी ने ताइवान की राजधानी ताईपेई में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम 2025 में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। जिसमें 50 मीटर की .22 राइफल थ्री पोजीशन और 50 मीटर प्रोन इवेंट में सोने पर निशान लगाया। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी उन्होंने भाग लिया और चौथा स्थान प्राप्त किया।

ताइवान की राजधानी ताईपेई में आयोजित हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता 17 से 27 मई तक ताइवान की राजधानी ताईपेई में आयोजित की गई। चंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 108 देशों ने भाग लिया। जिसमें 25625 एथलीटों ने प्रतिभाग किया। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य तय हो तो मंजिल दूर नहीं है। वर्ल्ड मास्टर गेम 4 साल में एक बार आयोजित किया जाता है। उन्होंने मोदी मास्टर्स प्रतियोगिता के खिलाड़ियों पर भी ध्यान देने की मांग की है। ‌इसके पहले कोरिया में 2023 में आयोजित मास्टर्स प्रतियोगिता में भी उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।