20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक बोले- अखिलेश यादव चीन का नाम लेकर देश को डरा रहें, आज जवाब मिल गया होगा

कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने देश की सेवा पर भरोसा नहीं है। इसलिए चीन का नाम लेकर डरा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

कन्नौज में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी देश की सेना पर भरोसा नहीं है या फिर वोट की राजनीति से आगे नहीं निकालना चाहते हैं। सुब्रत पाठक अखिलेश यादव के चीन को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म भारतीय है और हमारी संप्रभुता पर कोई हमला करेगा तो घुसकर मारेंगे। सुब्रत पाठक ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान युद्ध: आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एडवाइजरी, सिविल डिफेंस सक्रिय

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीन का हवाला देते हुए देश को डराने का प्रयास किया गया है। वह शायद जानते नहीं है कि युद्ध देश की सेना लड़ती है और भारत की सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना में से एक है।

अखिलेश यादव को सेना पर भरोसा नहीं

सुबह पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव को देश की सेना पर भरोसा नहीं है या फिर अखिलेश यादव वोट बैंक की राजनीति से आगे निकलने नहीं चाहते हैं। वोट की राजनीति के लिए इस तरह का सवाल करते हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि भारत की सेना ने आज जवाब दे दिया होगा। इसके साथ ही भारतीय सेना ने विश्व को बता दिया कि हमारा धर्म भारतीय है। हमारे नागरिकों को धर्म पूछ कर हत्या करने का प्रयास किया जाता है तो वह चाहे जहां छुपा हो हम घर में घुसकर मारेंगे। यह हमारी सेना ने बता दिया है।


बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग