
हनुमान मूर्ति खंडित होने से लोगों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सासनी गेट चौराहे पर स्थित मंदिर में लगी हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। मूर्ति खंडित की सूचना मिलते ही सैकड़ों की तादाद में हिंदू जागरण मंच समेत कई हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और मूर्ति तोड़े जाने को लेकर आक्रोश जताया गया।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों के आक्रोश को बढ़ता हुआ देख मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों द्वारा नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया गया।
मानसिक पीड़ित महिला ने मूर्ति को किया खंडित
पुलिस ने मदिर के पास एक डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया। तो उसमें पाया गया कि मानसिक रूप से पीड़ित एक महिला मंदिर के अंदर हनुमान जी की मूर्ति के साथ कुछ करती हुई नजर आ रही है। इसके बाद पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को वीडियो को दिखाया । उसके बाद फैसला लिया गया कि मंदिर में हनुमान जी की दूसरी मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।
चंदा इकठ्ठा करके मंदिर में दूसरी मूर्ति की जाएगी स्थापित
सीसीटीवी कैमरे में देखने पर जब पता चला कि मंदिर में एक मानसिक रूप से पीड़ित महिला ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया तब वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने और हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने चंदा इकठ्ठा करके दूसरी मूर्ति मंगा कर लगाने को कहा । वहां पर मौजूद दुकानदारों और हिंदू जागरण के नेताओं ने मिलकर दूसरी मूर्ति को मंगा ली है और अब मंदिर में स्थापित की जाएगी ।
पूरा मामला कहां का है ?
जानकारी के अनुसार बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस शहर के सासनी गेट चौराहे पर स्थित मंदिर में स्थापित हनुमानजी की प्रतिमा को रात में मानसिक रूप से पीड़ित महिला ने तोड़ दिया। घटनाक्रम की जानकारी पर सुबह हिंदू जागरण को पता चली तो वें सब लोग वहां पहुंच गए और नाराजगी जताने लगे ।
जब उन लोगों को पता चला कि हनुमान जी मूर्ति ने मानसिक रूप से पीड़ित महिला ने खंडित किया तब उन्होंने फैसला लिया कि मंदिर में दूसरी प्रतिमा लगाया जाए। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश भाटी का कहना है कि किसी विक्षिप्त महिला ने खण्डित कर दिया है।
Updated on:
13 Oct 2022, 4:51 PM IST
Published on:
13 Oct 2022, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.