
मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि इस हफ्ते थार मरुस्थल और राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं कानपुर मंडल ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश और बिहार तक अपना असर दिखाएंगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि यदि घर से निकले तो पानी पीकर और लेकर निकले। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूती कपड़ों का प्रयोग करना लाभदायक होगा। इसके साथ ही छाता और गमछा लेकर निकले। वृद्ध और बीमार लोगों को सलाह दी जाती है कि वह दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच ना निकले। इस समय पड़ने वाली गर्मी स्वस्थ के प्रतिकूल है।
डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से मानसून की हवाएं आ रही हैं। ये हवाएं राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं को पीछे धकेलेंगी और धीरे-धीरे पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून छा जाएगा। यह परिस्थितियों 20 जून से आने की संभावना है।
कानपुर मंडल में कब आएगा मानसून?
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले चार-पांच हफ्ते से मानसून लगातार पूर्वोत्तर सीमा से आगे बिहार में रुकी हुई है। अगले हफ्ते में इसमें बदलाव आने की संभावना है। 22-23 जून के बाद मानसून की गतिविधियां कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू हो जायेगी। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
Published on:
13 Jun 2024 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
