16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD UP rain update: मानसून का असर, आज रात बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा 21 जून का मौसम?

आईएमडी ने मानसून की बारिश को लेकर जानकारी दी है। जिसके अनुसार आज रात और 21 जून को बारिश होने की संभावना है। इसका असर तापमान पर भी दिखाई पड़ेगा। जानें कैसा रहेगा मौसम?

less than 1 minute read
Google source verification

आईएमडी के () पूर्वानुमान के अनुसार आज 20 जून की रात और 21 जून को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम के समय तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। गरज चमक के साथ बारिश भी होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज रात कन्नौज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। आगामी 21 जून को दिन का तापमान भी 40 डिग्री के नीचे रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। ‌

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: अन्य पिछड़ा वर्ग से शादी अनुदान के लिए मांगा गया आवेदन, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा लाभ

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। बारिश की संभावना 10% है।

कैसा रहेगा आगामी 21 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 21 जून को तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी पड़ेगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की संभावना 16% है।