
लोकसभा चुनाव 2024 अकबरपुर संसदीय सीट से बीजेपी से देवेंद्र सिंह भोले ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रामपाल को 50 हजार से अधिक मतों से हराया है।देवेंद्र सिंह भोले की जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी रही। यहां पर भी सुबह से बीजेपी और सपा के बीच उतार-चढ़ाव देखा गया। कांटे की टक्कर में समर्थकों के बीच भी तनाव देखा गया। अंत में बीजेपी ने जीत हासिल की।
लोकसभा चुनाव में मटन की गिनती में बीजेपी से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को 494841 वोट मिले हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के राजा रामपाल को 441120 वोटर मिले। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी को 68751 वोट मिले हैं।
निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई
अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय राजाराम को 4275, सभी जन पार्टी के अशोक पासवान को 3018, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के चंद्रेश सिंह को 2517, निर्दलीय योगेश जायसवाल को 2352, राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी के विपिन कुमार को 1417, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी के रामगोपाल को 1049 मत मिले हैं। इनमें से कोई नहीं यानी 'नोटा' को 7202 वोट मिले हैं। इस प्रकार कुल 1035076 मतों की गिनती हुई है।
Published on:
04 Jun 2024 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
