17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में 7 साल के मासूम की हत्या, मां के परिचित ने अंगदवीर को जिंदा नहर में फेंका

खेलते-खेलते घर से निकला 7 साल का अंगद अचानक लापता हो गया। सीसीटीवी फुटेज ने एक ऐसे शख्स तक पहुंचाया, जिसने हत्या की बात कूबल की। मामाला उत्‍त्र प्रदेश के मेरठ का है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Aman Pandey

Jun 17, 2026

meerut angad murder case lover confessed killing

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 7 वर्षीय मासूम अंगदवीर की हत्या कर दी गई है। वारदात को बच्चे की मां के पूर्व परिचित अर्पित शर्मा ने अंजाम दिया है। आरोपी ने मासूम को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और फिर उसे नहर में फेंक दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खेलते-खेलते उठा ले गए बदमाश

परिजनों के बयान के मुताबिक, अंगदवीर साइकिल चलाकर घर पहुंचा और घर के बाहर खेलने लगा। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी अंगदवीर घर नहीं लौटा तो चितां हई। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शाम होते-होते बच्चे की दादी बलविंदर कौर बहसूमा थाने पहुंचीं और अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी में दिखी सफेद वैगनआर

एसपी देहात के निर्देश पर पुलिस की पांच टीमें बच्चे की तलाश में लगा दी गईं। जांच के दौरान जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक सफेद वैगनआर कार में अंगद को जाते हुए देखा गया। फुटेज में बच्चा बिना किसी डर या झिझक के कार में बैठता नजर आया, जिससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि उसे ले जाने वाला कोई परिचित व्यक्ति था। परिजनों की शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने मीरापुर निवासी अर्पित शर्मा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी ने गुनाह कबूला

पुलिस की कड़ी पूछताछ के आगे आरोपी अर्पित शर्मा टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मेरठ पुलिस के मुताबिक, थाना बहसूमा पर 07 वर्षीय बालक की गुमशुदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस जांच के दौरान आरोपी अर्पित शर्मा को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में बालक को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है। आरोपी बच्‍चे एवं बालक की माता का पूर्व परिचित था। विवेचना में अपहरण जैसी कोई बात नहीं पाई गई है। वर्तमान में गोताखोर एवं पीएसी की टीमें बालक की तलाश में जुटी हैं।

HDFC बैंक में था एरिया मैनेजर

जानकारी के अनुसार आरोपी अर्पित शर्मा एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह पहले भी पीड़ित परिवार के घर आता-जाता रहा था।